क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल , जालंधर से बेहद दुखद खबर सामने आई है। ईदगाह मोहल्ले में छत पर पतंग उड़ा रहे 10 वर्षीय बच्चे दानिश की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी मुताबिक पतंग उड़ाते समय उसकी डोर हाईटेंशन तारों में फंस गई।
दानिश लोहे की पाइप के सहारे पतंग निकालने की कोशिश करने लगा तभी दानिश हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे उसे करंट लग गया। परिवारिक सदस्य तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।