चरणजीत सिंह चन्नी पर कांग्रेस ने जताया भरोसा, जालंधर सीट से टिकट मिलने के बाद माथा टेकने के लिए दरबार साहिब पहुंचे !

चरणजीत सिंह चन्नी पर कांग्रेस ने जताया भरोसा, जालंधर सीट से टिकट मिलने के बाद माथा टेकने के लिए दरबार साहिब पहुंचे !

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : कांग्रेस ने जालंधर लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चुनावी मैदान में उतरा है। टिकट मिलने की खुशी में चरणजीत सिंह चन्नी आज तड़के सुबह कांग्रेस की बड़ी लीडरशिप के साथ माथा टेकने के लिए अमृतसर स्थित दरबार साहिब पहुंचे।

बता दें कि चन्नी को टिकट मिलने से स्व. संतोख सिंह चौधरी का परिवार नाराज चल रहा है। चन्नी को को टिकट मिलने की चर्चा के बाद से ही बिक्रमजीत सिंह चौधरी ने चन्नी के खिलाफ बयानबाजी करते हुए कांग्रेस द्वारा उन्हें टिकट देने को लेकर कई सवाल उठाये थे। जालंधर में चन्नी की छवि एक धार्मिक नेता के तौर पर बनी हुई है। क्योंकि चन्नी ने जिला के डेरों, गुरुद्वारों और मंदिरों में जाकर लोगों से मिले।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *