भारतीय जनता पार्टी (एससी) मोर्चा पंजाब के उप प्रधान बने विपन सभरवाल !

भारतीय जनता पार्टी (एससी) मोर्चा पंजाब के उप प्रधान बने विपन सभरवाल !

क्राइम ख़बरनामा, गौरव नागपाल : भारतीय जनता पार्टी ने विपन सभरवाल को भाजपा अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा पंजाब का उप प्रधान नियुक्त किया है। विपन सभरवाल पिछले लम्बे समय से पार्टी की सेवा निष्पक्ष तरीक़े से कर रहे है जिसके चलते आज पार्टी ने उन्हें यह पद दे कर नवाजा है। विपन सभरवाल के एससी मोर्चा पंजाब के उप प्रधान बनने पर जालंधर वासियों और समूह एससी समाज में खुशी की लहर है।

इस मौके विपन सभरवाल ने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन पर जताए गए विश्वास को पूरी ईमानदारी और तहदिल से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की ओर बढ़ रहा है। आगमी लोकसभा व नगर निगम चुनाव में भी भाजपा अपना परचम लहरायेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *