कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु ने दी गिरफ्तारी, समर्थकों ने किया खूब हंगामा !

कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु ने दी गिरफ्तारी, समर्थकों ने किया खूब हंगामा !

क्राइम  खबरनामा, गौरव नागपाल : बड़ी खबर लुधियाना से है. जहां सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, जिला कांग्रेस प्रधान और पूर्व विधायक संजय तलवार सहित अन्य नेताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी है। इस दौरान डीसी दफ्तर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा किया। कांग्रेस समर्थकों और पुलिस के बीच जमकर धक्कामुक्की भी हुई।

इससे पहले सभी नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया था। हालांकि कुछ देर बाद सभी नेता घरों से निकले और धरने में गिरफ्तारी देने पहुंच गए। 

बता दे कि कुछ दिन पहले सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, जिला कांग्रेस प्रधान और पूर्व विधायक संजय तलवार सहित अन्य नेताओं ने  नगर निगम के ऑफिस को ताला लगाया था। जिसके बाद उनके खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली थी। इसी FIR के तहत उन्होने आज गिरफ्तारी दी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *