अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी बम धमकी भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी बम धमकी भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने साइबर आतंकवाद और फर्जी बम धमकियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल से सौरव बिस्वास उर्फ माइकल को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर देशभर के स्कूलों और संवेदनशील संस्थानों को धमकी भरे ई-मेल भेजने वाले गिरोह को फर्जी जीमेल अकाउंट और डिजिटल टूल्स उपलब्ध करवाने का आरोप है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने करीब 300 जीमेल अकाउंट खरीदे और 219 अकाउंट बांग्लादेश में बेचे, जिनका इस्तेमाल पाकिस्तान स्थित संदिग्ध लोगों द्वारा बम धमकी और अन्य साइबर अपराधों में किया गया। पुलिस ने तकनीकी जांच और डिजिटल ट्रेल के जरिए आरोपी को ट्रैक कर गिरफ्तार किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *