अमृतसर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, महिला की मौत

अमृतसर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, महिला की मौत

अमृतसर के अनगढ़ इलाके में गुरुवार दोपहर एक 3 मंजिला घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद पूरे घर में आग फैल गई, जिसमें झुलसकर सुमन नाम की महिला की मौत हो गई, जबकि गुरप्रीत गंभीर रूप से घायल है।

ब्लास्ट इतना तेज था कि घर की दीवारों और छत में दरारें पड़ गईं, वहीं आसपास के घर भी हिल गए और खिड़कियों के शीशे टूट गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि घर की पहली मंजिल पर अवैध तरीके से पटाखे बनाए और स्टोर किए जा रहे थे। अचानक आग लगने से बड़ा धमाका हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *