अमृतसर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर BSF जवानों ने अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुए 2 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक गाड़ी भी बरामद हुई है। दोनों की पहचान मोहम्मद सलीम और अमीर नवाज निवासी लाहौर के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि वे कसूर इलाके में सामान सप्लाई का काम करते थे और गलती से भारतीय सीमा में पहुंच गए। फिलहाल BSF और सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से मामले की जांच कर रही हैं।

Posted inPunjab
