जालंधर में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, बाइक भी पास में बरामद, हत्या की आशंका

जालंधर में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, बाइक भी पास में बरामद, हत्या की आशंका

जालंधर के गदईपुर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब मुर्गी फार्म के नजदीक एक खाली प्लॉट से युवक का शव बरामद हुआ। सुबह राहगीरों की नजर प्लॉट में पड़े युवक पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत थाना-8 पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस को युवक के शव के पास एक बाइक भी मिली।  बाइक के आगे शिवसेना के तीर का निशान बना हुआ था। युवक का शव सड़क से करीब 6 से 7 फीट नीचे खाली प्लॉट में औंधे मुंह पड़ा मिला। शव को बाहर निकालने के लिए पुलिस को जेसीबी मशीन बुलानी पड़ी।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों के अनुसार युवक प्रवासी लग रहा है और इलाके में ही किसी के पास काम करता था। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसके मालिक को भी मौके पर बुलाया है।

थाना-8 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। शुरुआती जांच में पुलिस इस मामले को हादसा और हत्या दोनों एंगल से देख रही है। पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *