पंजाब के Hoshiarpur के चक समाना गांव में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे 3 साल का बच्चा गुरकरण सिंह खेलते समय घर के पास बने बोरवेल में गिर गया। सूचना मिलते ही NDRF, SDRF, पंजाब पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं।
करीब 9 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बच्चे को तुरंत मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। कैबिनेट मंत्री Ravjot Singh और एसएसपी Sandeep Kumar Malik देर रात तक मौके पर मौजूद रहे। बच्चे की मां आशा के मुताबिक, गुरकरण पानी की बोतल लेकर बाहर खेलने गया था, तभी वह अचानक बोरवेल में गिर गया।
