जालंधर देहात पुलिस ने पकड़ा ATM लूट गैंग, 3 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर देहात पुलिस ने पकड़ा ATM लूट गैंग, 3 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर देहात पुलिस ने ATM लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने भोगपुर और किशनगढ़ में ATM तोड़ने की कोशिश करने वाले तीन आरोपियों कमलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है।

SSP हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि आरोपी पेशे से ड्राइवर हैं और बिना सिक्योरिटी गार्ड वाले ATM की रेकी कर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल गाड़ी, कटर और लोहे के औजार बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक 1 और 2 मई की रात को भोगपुर के यूके बैंक और किशनगढ़ के SBI ATM को निशाना बनाया गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और खुफिया सूचना के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि गैंग ने पहले भी कई वारदातों को अंजाम दिया हो सकता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *