जालंधर के BSF पंजाब फ्रंटियर हेडक्वार्टर के बाहर हुए धमाके की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी ने पूरे इलाके की 2 दिन तक रेकी की थी।
धमाके के बाद CCTV फुटेज में एक युवक तेजी से बस स्टैंड की तरफ भागता नजर आया था। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की। जांच में पता चला कि आरोपी जालंधर से बस में बैठकर दिल्ली पहुंचा और वहां छिप गया।
CIA और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने संदिग्ध को दिल्ली से हिरासत में लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि धमाका उसी ने किया या किसी और ने उसे विस्फोटक मुहैया कराया था।
बता दें कि 5 मई की रात BSF हेडक्वार्टर के बाहर हुए धमाके में एक युवक की स्कूटी जल गई थी। इसके बाद अमृतसर के खासा आर्मी एरिया में भी धमाके की घटना सामने आई थी।

