जालंधर के बिलगा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 किलो चूरा पोस्त, एक पिस्टल, मैगजीन और 6 जिंदा राउंड बरामद किए हैं। एसएचओ गुरशरण सिंह ने बताया कि गुमटाला कॉलोनी में अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान अलादीन उर्फ भोला समेत 5 आरोपियों को काबू किया गया। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Posted inJalandhar
