जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर खड़ी एक्टिवा में धमाका, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर खड़ी एक्टिवा में धमाका, जांच में जुटी पुलिस

पंजाब के Jalandhar से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। बीएसएफ चौक के पास स्थित BSF हेडक्वार्टर के बाहर खड़ी एक एक्टिवा स्कूटी में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, स्कूटी सवार युवक अपनी एक्टिवा को बाहर खड़ा करके बीएसएफ दफ्तर के अंदर पार्सल देने गया था। इसी दौरान बाहर खड़ी स्कूटी में अचानक धमाका हो गया और उसमें आग लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। साथ ही फोरेंसिक टीमों को भी जांच के लिए बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ब्लास्ट के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *