पंजाब : कपूरथला के ढिलवां इलाके में जीटी रोड स्थित एवन पैलेस के पास दिनदहाड़े गोलीबारी की वारदात में गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निज्जर की हत्या कर दी गई। गोपी अपनी कार में ड्राइवर सीट पर बैठा था, तभी अज्ञात हमलावर आए और सामने से शीशे के जरिए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक का नाम कुख्यात सुक्खा काहलवां हत्याकांड से जुड़ा रहा है और वह इस केस का अंतिम अहम गवाह माना जा रहा था। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

