इटली में गुरुद्वारा के बाहर फायरिंग: 2 सिख सेवादारों की मौत

इटली में गुरुद्वारा के बाहर फायरिंग: 2 सिख सेवादारों की मौत

इटली के कोवो में गुरुद्वारा साहिब के बाहर देर रात अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें दो सिख सेवादारों राजिंद्र सिंह और गुरमीत सिंह की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है। हमलावर कार में आए और करीब 10 राउंड फायरिंग कर फरार हो गए।

घटना वैसाखी के नगर कीर्तन की तैयारियों के दौरान रात करीब 11:50 बजे हुई। पुलिस के मुताबिक मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हो सकता है और आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और नगर कीर्तन रद्द कर दिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *