जालंधर में कबाड़ गोदाम में लगी भयानक आग, आसपास की कई झुग्गियां जलकर खाख, इलाके में धुएं का गुबार, देखें वीडियो

जालंधर में कबाड़ गोदाम में लगी भयानक आग, आसपास की कई झुग्गियां जलकर खाख, इलाके में धुएं का गुबार, देखें वीडियो

जालंधर के काला सिघया रोड इलाके में शनिवार को एक कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और इलाके में धुएं का गुबार छा गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। हालांकि तेज हवाओं के चलते आग पर नियंत्रण पाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, गोदाम में रद्दी और कबाड़ को अलग करने का काम किया जाता था। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है और जांच जारी है।

घटना के बाद आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से एक नजदीकी मकान को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं आसपास की कई झुग्गियां जलकर खाख हो गई। स्थानीय निवासियों ने समय रहते गोदाम में रखे गैस सिलेंडरों को बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल दमकल विभाग की टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *