जालंधर: आईएएस बबीता कलेर, आप नेता स्टीफन कलेर और गनमैन पर एफआईआर

Gaurav Nagpal
Gaurav Nagpal
2 Min Read
जालंधर

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: जालंधर के पिम्प अस्पताल के पास स्थित स्टीवन एन्क्लेव (बारादरी) इलाके में एक प्लॉट में मिट्टी डालने को लेकर हुए विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया जब एक सरकारी गनमैन ने फायरिंग कर दी। इस मामले में थाना 7 की पुलिस ने पंजाब कैडर की आईएएस अधिकारी बबीता कलेर, उनके पति और आम आदमी पार्टी के नेता स्टीफन कलेर तथा गनमैन सुखकरण सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, विवाद उस समय शुरू हुआ जब एक व्यक्ति अपने प्लॉट में मिट्टी डलवाने का कार्य करवा रहा था। पड़ोसी स्टीफन कलेर ने इस पर आपत्ति जताई और विवाद की स्थिति बन गई। इसी दौरान स्टीफन की पत्नी बबीता कलेर के सरकारी गनमैन सुखकरण सिंह ने मौके पर मौजूद एक व्यक्ति पर गोली चला दी, जो उसकी टांग में जाकर लगी।

घटना के बाद स्टीफन कलेर ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने खाली प्लॉट में मिट्टी डालने आए व्यक्ति से असली मालिक से बात करवाने को कहा था। लेकिन फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने उनके साथ अभद्र भाषा में बात की, जिस कारण वह घर के अंदर चले गए।

वहीं दूसरी ओर, घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि गनमैन से कहासुनी के बाद लड़ाई शुरू हो गई। इसी झड़प के दौरान गनमैन ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। गोली लगने से घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

itree network solutions +91-8699235413
Share This Article
Leave a comment