अमृतसर में 21 हजार के लेन देन विवाद को लेकर बाप-बेटे को गोलियां मारी

अमृतसर में 21 हजार के लेन देन विवाद को लेकर बाप-बेटे को गोलियां मारी

अमृतसर के जंडियाला गुरु में 21 हजार रुपए के लेन-देन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। करियाना स्टोर मालिक अपने साथियों के साथ पैसे लेने के लिए बलविंदर सिंह के घर पहुंचा। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और आरोपी जबरन घर से सामान ले जाने लगे।

विरोध करने पर आरोपी ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और करीब 4 राउंड गोलियां चलाईं। इस हमले में बलविंदर सिंह और उनके बेटे गुरप्रीत सिंह घायल हो गए। पिता के पैर और बेटे की बाजू में गोली लगी है। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए।

घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *