लुधियाना में चाय-सिगरेट की रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति के अपहरण का मामला सामने आया है। बदमाश खुद को CIA स्टाफ बताकर आए और व्यक्ति को जबरन कार की डिग्गी में डालकर ले गए।
पीड़ित के भांजे मोहम्मद शाबर खान के मुताबिक 21 फरवरी की शाम कुछ युवक क्वालिटी चौक पहुंचे, जहां उन्होंने ताजुद्दीन के साथ मारपीट की और उसे कार में डालकर फरार हो गए। थाना सराभा नगर पुलिस ने करीब ढाई महीने की जांच के बाद 7-8 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब CCTV फुटेज और कार नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
