बड़ी खबर: रिटायर्ड डीएसपी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Gaurav Nagpal
Gaurav Nagpal
1 Min Read

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: बड़ी खबर पंजाब के लुधियाना से सामने आयी है। जहां पंजाब पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को सिर में गोली मार अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वह करीब 1 साल पहले रिटायर हुए थे। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से बीमार थे। जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। मृतक रिटायर्ड डीएसपी का नाम बरजिंदर सिंह भुल्लर है। भुल्लर काफी दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। वह यहां अपने माता-पिता के साथ रह रहे थे, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे विदेश में रहते हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

itree network solutions +91-8699235413
Share This Article
Leave a comment