पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे लोगों का मासिक बजट प्रभावित हो सकता है। पेट्रोल के दाम में 2.60 रुपए और डीजल में 2.70 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। फ्यूल के दाम बढ़ने से आने वाले दिनों में ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ सकता है, जिसका असर सब्जियों, राशन और अन्य जरूरी सामान की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है। लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता की चिंता और बढ़ा दी है।

Posted inPunjab
