पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) मोहाली ने सीमा पार से संचालित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर के दो आरोपियों मणि सिंह और अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2.5 किलो RDX से लदी पूरी तरह असेंबल IED बरामद की गई, जिसे बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि दोनों आरोपी एक विदेशी आतंकी हैंडलर के संपर्क में थे और सार्वजनिक ढांचे को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। पुलिस के अनुसार, आर्थिक तंगी के चलते दोनों सोशल मीडिया के जरिए हैंडलर के लिए काम करने को तैयार हुए थे। मामले में FIR दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

