क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए फरीदकोट के डीएसपी (क्राइम अगेंस्ट वूमेन) राजनपाल को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर अपने खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार की शिकायत को खत्म करवाने के लिए 1 लाख रुपए की रिश्वत देने की कोशिश का आरोप है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उसकी “जीरो टॉलरेंस” नीति है और ऐसे मामलों में कोई रियायत नहीं दी जाएगी। डीएसपी के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी कानून के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, डीएसपी हाल ही में ड्यूटी पर लौटे थे। इसी बीच भ्रष्टाचार की शिकायत सामने आई, जिसे सेटल करने की उन्होंने कोशिश की।
इसके अलावा, ड्यूटी में लापरवाही बरतने के चलते 26 अधिकारियों व कर्मचारियों को पंजाब सिविल सेवा (सजा और अपील) नियमावली, 1970 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।