पंजाब के इस जिले में गैंगस्टरों और पुलिस में मुठभेड़, 1 घायल, 2 गिरफ्तार, किसान नेता पर चलाई थी गोलियां, पढ़ें

Gaurav Nagpal
Gaurav Nagpal
1 Min Read

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: पंजाब के तरनतारन में पुलिस और गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा के गुर्गों में मुठभेड़ हुई है। जिसमे एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना सदर तरनतारन की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लखबीर के गुर्गे कोई वारदात करने की फिराक में हैं।

जिसके बाद पुलिस टीम ने गांव भुल्लर के पास पुलिस ने नाकाबंदी कर कार सवार संदिग्धों को रोकने का इशारा किया, तो उन्होंने पुलिस पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर का एक गुर्गा जसकरण सिंह घायल हो गया। उसके साथी हरमंदिर सिंह और हरमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों से पाकिस्तान निर्मित 9 एमएम का पिस्टल, दो मैगजीन और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। गौरतलब है कि करीब 15 दिन पहले इन्हीं लोगों ने फिरोजपुर जिले के कस्बा मखु के पास भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के नेता सतनाम सिंह सत्ता पर गोलियां चलाई थीं।

itree network solutions +91-8699235413
Share This Article
Leave a comment