पंजाबी अभिनेत्री तानिया के डॉक्टर पिता पर जानलेवा हमला, क्लिनिक में घुस कर मारी गोलियां

Gaurav Nagpal
Gaurav Nagpal
1 Min Read

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: मशहूर पंजाबी अभिनेत्री तानिया के पिता डॉ. अनिलजीत कंबोज पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना मोगा जिले के कोट ईसेई खान कस्बे की है, जहां डॉ. कंबोज अपने निजी नर्सिंग होम में बैठे हुए थे।

इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक क्लिनिक में पहुंचे और इलाज के बहाने अंदर घुस आए। अचानक उन्होंने डॉ. कंबोज पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गंभीर रूप से घायल डॉ. कंबोज को तत्काल मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है

पुलिस के अनुसार, हमला पूरी तरह से सोची-समझी साजिश लग रही है। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। इस घटना से स्थानीय क्षेत्र में दहशत का माहौल है और तानिया के प्रशंसकों व फिल्म इंडस्ट्री में भी चिंता व्याप्त है।

itree network solutions +91-8699235413
Share This Article
Leave a comment