पंजाब में सड़क विवाद बना खूनी संघर्ष: बीच सड़क चली गोलियां, निहंग युवक की मौत, दो भाई घायल

पंजाब में सड़क विवाद बना खूनी संघर्ष: बीच सड़क चली गोलियां, निहंग युवक की मौत, दो भाई घायल

पंजाब के गुरदासपुर के बटाला में शुक्रवार को रास्ता देने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। डिफेंस रोड पर दो कार सवार पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते फायरिंग तक पहुंच गई। गोलियां चलने से निहंग दीपइंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंवलजीत सिंह और जगजीत सिंह नामक दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अमृतसर रेफर किया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

एसएसपी डॉ. महताब सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में विवाद का कारण गाड़ियों को रास्ता देने को लेकर हुआ झगड़ा सामने आया है। फिलहाल किसी पुरानी रंजिश या गैंगवार की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *