क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : पंजाब के श्री हरगोबिंदपुर में पुरानी रंजिश लो लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर करीब 60 राउंड फायर किए। गोली लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। जानकारी मुताबिक गांव विठवां में सरकारी पानी को लेकर 2 गुटों में रंजिश चल रही थी। इसी के चलते रविवार शाम दोनों गुट आमने सामने हो गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से एक दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी गई। मृतकों की पहचान पहले पक्ष के शमशेर सिंह और बलजीत सिंह निवासी गांव विठवां, जबकि दूसरे पक्ष के निर्मल सिंह गांव मूड़ और बलराज सिंह निवासी विठवां के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
पंजाब में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट हुए आमने- सामने, चली ताबड़तोड़ गोलियां, 04 की मौ/त
Leave a comment
Leave a comment