आम लोगों को महंगाई का एक और झटका, LPG सिलेंडर के दाम फिर बढ़े

आम लोगों को महंगाई का एक और झटका, LPG सिलेंडर के दाम फिर बढ़े

महंगाई के बीच आम जनता पर एक और बोझ पड़ गया है। पंजाब और चंडीगढ़ में घरेलू LPG सिलेंडर ₹29 महंगा कर दिया गया है। नई कीमतें लागू होने के बाद कई जिलों में सिलेंडर की कीमत ₹1000 के करीब पहुंच गई है। जालंधर में अब सिलेंडर ₹971.50, अमृतसर में ₹983 और लुधियाना में ₹969 का मिलेगा, जबकि मोहाली और चंडीगढ़ में इसकी कीमत ₹951.50 हो गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले मार्च महीने में भी गैस सिलेंडर ₹60 महंगा हुआ था। यानी सिर्फ तीन महीनों के भीतर घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कुल ₹89 की बढ़ोतरी हो चुकी है, जिससे रसोई का बजट और प्रभावित होने वाला है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *