क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने चोरी और स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस ने चोरी और डकैती की कई घटनाओं में शामिल तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान साहिल कुमार, वंश, और हरमन तीनों निवासी जमशेर खास, जिला जालंधर के रूप में हुई है।
पुलिस टीम ने आरोपियों से चोरी के दो बाइक, लूट के 6 मोबाइल, तेजधार हथियार और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी तेजधार हथियारों की नोक पर लोगों को लूटते थे। थाना रामामंडी में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे जांच की जा रही है और यदि कोई विवरण होगा तो बाद में साझा किया जाएगा।