क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर के 66 फुट रोड स्थित ग्रीन वैली कॉलोनी में एक पिटबुल कुत्ते ने अपनी मालकिन पर हमला कर दिया। कुत्ता करीब 20 मिनट तक महिला को काटता रहा, जिससे उसके हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। इस दौरान महिला के 8-9 साल के बेटे ने हिम्मत दिखाते हुए कुत्ते के मुंह में रस्सी डालकर उसे खींच लिया, जिससे महिला की जान बच सकी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पड़ोसियों ने बताया कि पिटबुल ने पहले भी लोगों पर हमला किया है। घायल महिला को अस्पताल भर्ती कराया गया, लेकिन सुबह तक उसे छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि महिला के परिजन उसे गांव ले गए हैं। वहीं, पुलिस को शिकायत मिलने के बाद कुत्ता रातोंरात गायब हो गया।