क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : : जालंधर के मोता सिंह नगर में भाजपा नेता की रिश्तेदार महिला की हत्या और लूट के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, यह हत्या 24 वर्षीय एक यूनिवर्सिटी के छात्र ने की है। कमिश्नरेट पुलिस जल्द आरोपी की गिरफ्तारी व हत्या की वजह को लेकर प्रैस वार्ता कर खुलासा कर सकती है।
बतादें कि कुछ दिन पहले जालंधर शहर के पॉश इलाके मोता सिंह नगर में विनोद कुमारी दुग्गल की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद चोर घर से सोने के आभूषण और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। यह वारदात भाजपा नेता अशोक सरीन हिक्की के रिश्तेदार और सेवानिवृत्त अकाउंटेंट भीमसेन दुग्गल के घर में हुई थी। जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।