जालंधर मधुबन कॉलोनी में राजू चौहान के घर रेड, 50 पेटी अवैध शराब बरामद

जालंधर मधुबन कॉलोनी में राजू चौहान के घर रेड, 50 पेटी अवैध शराब बरामद

जालंधर के राज नगर से सटी मधुबन कॉलोनी में पुलिस और एक्साइज विभाग की संयुक्त रेड में 50 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई में राजू चौहान को गिरफ्तार किया गया, जो जूस की दुकान की आड़ में अवैध शराब सप्लाई करने का काम करता था।

रेड के दौरान घर के अंदर अलग-अलग ब्रांड की शराब की पेटियां मिलीं। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी अपनी रिहायशी इमारत का इस्तेमाल अवैध कारोबार के लिए कर रहा था। एसपी, एसीपी और एसएचओ की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *