क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में लूटपाट की घटनाओं में शामिल दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि महेश इंदर सिंह पुत्र करतार सिंह द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने 5 फरवरी 2025 को पुलिस स्टेशन भार्गो कैंप में मुकदमा दर्ज किया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि लुटेरों ने उसकी पत्नी की सोने की बालियां लूटी है। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान भूपिंदर सिंह उर्फ बबलू पुत्र गुरदेव सिंह निवासी पंजाबी बाग, पठानकोट रोड जालंधर और विक्रम वर्मा पुत्र नीम बहादुर निवासी इंडस्ट्रियल टाउन के रूप में की। इसके अलावा, पुलिस ने एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है।