जालंधर: सिविल अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की मौत, शिनाख्त के लिए पुलिस ने जारी किया नोटिस

Gaurav Nagpal
Gaurav Nagpal
1 Min Read

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल, जालंधर: एक अज्ञात व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती कराया गया था। बाद में, उसे इलाज के लिए अमृतसर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना तीन की पुलिस ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त करने के लिए अज्ञात व्यक्ति के शव को सिविल अस्पताल 72 घंटे के लिए जमा करवा दिया है। यदि किसी को इस अज्ञात व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो कृपया पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 3, जालंधर में ए.एस. प्रवीण कुमार से संपर्क करें। उनका मोबाइल नंबर 98141-84487 है।

कृपया किसी भी जानकारी से संबंधित व्यक्ति तुरंत पुलिस से संपर्क करें ताकि अज्ञात व्यक्ति की पहचान की जा सके।

itree network solutions +91-8699235413
Share This Article
Leave a comment