भगवान श्री नरसिंह देव के प्रकट उत्सव पर 11तारीख दुर्गा शिव मंदिर, दुर्गा कॉलोनी मे होगा भव्य हरिनाम संकीर्तन.

Gaurav Nagpal
Gaurav Nagpal
1 Min Read

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल, समस्त सनातन जगत के आराध्य भगवान विष्णु के अवतार भगवान नरसिंह के जन्मोत्सव उपलक्ष में हरिनाम संकीर्तन का अयोजन 11 मई दिन रविवार को शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक दुर्गा शिव मंदिर, दुर्गा कॉलोनी,नजदीक एच एम वी कॉलेज किया जाएगा.

इस की जानकारी सभा के सदस्य सनी दुआ ने दी और कहा कि इस दिन वैष्णवो का निर्जल उपवास होता है और शाम को जब भगवान का प्रकट होता है तब ही सभी भक्त जल ग्रहण करते हैं सनी दुआ ने कहा कि इस व्रत को हर कोई कर सकता है और यह व्रत करने वाले को भगवान का कृपा आशीर्वाद अवश्य मिलता है

श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल (रजि) द्वारा हरिनाम संकीर्तन,हरि कथा तथा प्रभु नाम का गुनगान किया जाएगा।बाद में फलाहार की व्यवस्था भी की गई है.सभी सादर आमन्त्रित हैं.

itree network solutions +91-8699235413
Share This Article
Leave a comment