जालंधर से लोकसभा उम्मीदवार होंगे पूर्व CM चन्नी ! जल्द हो सकता है ऐलान !

Gaurav Nagpal
Gaurav Nagpal
1 Min Read

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : आगमी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान ने जालंधर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री सरदार चरणजीत सिंह चन्नी को मैदान में उतारने की तैयारी में है। सूत्रों की मानें तो SC वोट बैंक और चन्नी की लोकप्रियता को देखते हुए हाईकमान ने ये फैसला लिया है। कांग्रेस हाईकमान जल्द ही इसका ऐलान कर सकती है।

बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस के पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव और प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जालंधर दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की नब्ज टटोली थी।

जिसके बाद पंजाब प्रभारी ने संभावित नामों की लिस्ट कांग्रेस हाईकमान को सौंपी। सूत्रों से जानकारी मिली है कि कांग्रेस हाईकमान ने पूर्व सीएम चन्नी के नाम पर मुहर लगा दी है।

itree network solutions +91-8699235413
Share This Article
Leave a comment