जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश हुए। आय से अधिक संपत्ति और कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में एजेंसी ने उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया था।
बताया जा रहा है कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई के बाद ईडी ने भी धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत जांच शुरू कर दी है। रमन अरोड़ा पर गैर-कानूनी तरीके से संपत्ति जुटाने और कथित वसूली के आरोप हैं। अब ईडी इस मामले में पैसों के लेन-देन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

