जालंधर में 66 फुटी रोड पर स्थित होटल वाईट डायमंड के मालिक हनी रंधावा को महिला जिम ट्रेनर के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकतें करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह घटना कल रात शहर की एक जिम में हुई, जहां काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने अचानक पीछे से आकर उसे पकड़ लिया और उसके साथ बदतमीजी करने लगा। महिला ट्रेनर ने तुरंत विरोध किया और शोर मचाया, जिससे जिम में मौजूद लोग भी हैरान रह गए। हिम्मत दिखाते हुए पीड़िता ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 6 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी हनी रंधावा को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज जुटाकर मामले की जांच कर रही है।
