क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : जालंधर — नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत जालंधर देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना भोगपुर पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान 4.200 किलो अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय वसीम और 40 वर्षीय रफीक, निवासी फाजिल्पुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
दोनों सगे भाई हैं और ढाबा चलाने का काम करते हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी ट्रांसपोर्ट के ज़रिए अफीम की पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।