जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, चाहेड़ू के पास कुछ हमलावरों ने उनकी गाड़ी को रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे उनकी मौत हो गई। गौरतलब है कि कुछ समय पहले मॉडल टाउन इलाके में भी उन पर हमला करने की कोशिश हुई थी, लेकिन तब वह बच गए थे। सूत्रों के मुताबिक यह हत्याकांड किसी RTI विवाद से जुड़ा हो सकता है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है।

Posted inJalandhar