क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल : Pankaj Udhas Death मशहूर ग़ज़ल गायक पंकज उधास का 26 फरवरी को लंबी बीमारी के बाद 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया. इस खबर की पुष्टि उनकी बेटी नायाब उधास ने की है। नायाब ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास की मौत की खबर दी है। नायाब द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है, ‘बेहद दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पकंज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे।
गायक का आज सुबह 11 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ महीने पहले उन्हें कैंसर का पता चला था और वह किसी से नहीं मिल रहे थे। गायक का अंतिम संस्कार मंगलवार (27 फरवरी) को किया जाएगा।पंकज उधास की बेटी नायाब ने भी अपने पिता के निधन की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की.