क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल, जालंधर से बड़ी खबर सामने आयी है जहां सुबह दाना मंडी के पास व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
सुचना मिलते ही थाना 2 की पुलिस ने मौके पर पहुंच युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।