जालंधर: दूसरी औरत के लिए पति ने पत्नी को उतरा मौत के घाट ! परिजनों के बयान पर ससुराल पक्ष के लोगों पर मामला दर्ज !

जालंधर: दूसरी औरत के लिए पति ने पत्नी को उतरा मौत के घाट ! परिजनों के बयान पर ससुराल पक्ष के लोगों पर मामला दर्ज !

क्राइम खबरनामा, गौरव नागपाल: जालंधर में होली की रात पति ने परिवार के साथ मिलकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, घटना को सुसाइड दिखाने के लिए वह उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

मृतक महिला की पहचान भोगपुर के माधोपुर गांव निवासी पूनम के रूप में हुई है। पूनम के पिता ओमकार सिंह ने पुलिस को बताया कि पूनम की शादी 4 साल पहले भोगपुर के परमजीत बंसल के साथ हुई थी। शादी के 2 साल बाद ही ससुरालवालों ने पूनम को परेशान करना शुरू कर दिया। पूनम ने पहले ही बताया था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा है। इसके बाद धीरे-धीरे घर में झगड़ा शुरू हो गया।

ओमकार सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी पूनम की शादी करीब साढ़े 4 साल पहले भोगपुर के परमजीत बंसल के साथ हुई थी। शादी के 2 साल बाद ही ससुरालवालों ने पूनम को परेशान करना शुरू कर दिया। पूनम ने पहले ही बताया था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा है। इसके बाद धीरे-धीरे घर में झगड़ा शुरू हो गया। 25 मार्च की रात पति परमजीत बंसल ने झगड़े में पूनम की गला दबाकर हत्या कर दी।

वहीं जब इस मामले में पुलिस ने मृतका पूनम के पति से पूछताछ की तो उसने माना कि पूनम की हत्या उसने की है। पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *