जालंधर: अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, पढ़ें

जालंधर: अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, पढ़ें

क्राइम खबरनामा | गौरव नागपाल | जालंधर 

महानगर जालंधर से आज सुबह-सुबह ही बुरी खबर सामने आई है। यहां जालंधर फगवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर धन्नोवाली गेट के पास सड़क किनारे महिला का शव बरामद हुआ। सूत्रों के मुताबिक महिला की मौत किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने हुई है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची चौंकी दकोहा (नंगलशामा) की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में शिनाख्त के लिए रखवा दिया है।

मौके पर पहुंचे पुलिस चौंकी दकोहा (नंगलशामा) के एएसआई मंजीत सिंह ने बताया कि उन्हें बुधवार सुबह करीब 8 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर किसी महिला का शव पड़ा। जिसके बाद वहां पहुंच कर देखा तो महिला का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ था और जिसे देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिला की मौत किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *