जालंधर के वेरका मिल्क प्लांट चौक पर गुरुवार देर रात सूफी गायिका ज्योति नूरां के पति अभिषेक उस्मान का एक कार चालक से साइड को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बहस के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने अभिषेक और उनके साथियों पर तेजधार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने भी मारपीट की शिकायत दी है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। थाना-1 पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Posted inJalandhar
