पंजाब में बम धमकी से हड़कंप! श्री देवी तलाब मंदिर समेत 5 बड़े मंदिरों को उड़ाने की धमकी

पंजाब में बम धमकी से हड़कंप! श्री देवी तलाब मंदिर समेत 5 बड़े मंदिरों को उड़ाने की धमकी

पंजाब में उस समय हड़कंप मच गया जब 5 प्रमुख मंदिरों और चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरे ई-मेल में दोपहर 1:11 बजे से 3:11 बजे के बीच धमाकों की बात कही गई। धमकी में दुर्ग्याणा मंदिर, श्री देवी तलाब मंदिर और काली माता मंदिर समेत कई धार्मिक स्थलों के नाम शामिल हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। मंदिरों और सचिवालय परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। फिलहाल पुलिस और साइबर सेल ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हैं और मामले की गहन जांच जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *