जालंधर रूरल पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को 100 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। CIA स्टाफ ने अड्डा बिधिपुर के पास कार्रवाई करते हुए नरिंदर चंचल उर्फ बाबा को काबू किया। आरोपी के खिलाफ थाना मकसूदां में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह नशे की लत पूरी करने के लिए हेरोइन बेचता था। पुलिस अब उसके नेटवर्क, सप्लायरों और अवैध संपत्ति की जांच में जुटी है।

Posted inJalandhar