जालंधर के आदमपुर के गांव हरिपुर स्थित सरकारी स्कूल के खेल मैदान में मिला संदिग्ध ड्रोन जांच के बाद आर्मी का निकला। मंगलवार शाम बच्चों के बीच ड्रोन गिरने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। जांच के दौरान पता चला कि ड्रोन आर्मी की टेस्टिंग के दौरान तकनीकी कारणों से मैदान में गिर गया था। पुलिस ने लोगों से घबराने की बजाय अफवाहों से बचने की अपील की है।

Posted inJalandhar
