लुधियाना की पाना-चाबी बनाने वाली फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक होने से बड़ा हादसा हो गया। गैस की चपेट में आने से पिता माना और बेटे अमित की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि कई मजदूर बेहोश हो गए और कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि काम के दौरान अचानक गैस रिसाव शुरू हुआ, जिससे फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। मृतक पिता-पुत्र परिवार के कमाने वाले सदस्य थे। अमित अपने पीछे पत्नी, एक साल की बेटी, दो बहनों और एक छोटे भाई को छोड़ गया है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

