जालंधर के थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस ने मोबाइल लूट मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिवानसु उर्फ दीव निवासी न्यू अमर नगर, जालंधर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 13 मार्च 2026 को सुबह सैर पर निकले एक व्यक्ति पर दो युवकों ने बेसबॉल बैट से हमला कर उसका मोबाइल फोन लूट लिया था। इस मामले में एक नाबालिग आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि दूसरा आरोपी फरार था।
पुलिस ने आरोपी को कपूरथला से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और बेसबॉल बैट बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल उसे पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।

